(एम0 ए0 अंसारी)
जनपद जौनपुर के तहसील केराकत क्षेत्र से अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। भारत स्काउट एवं गाइड के ट्रेनिंग काउंसलर (टी.सी.) श्री ज्ञान चन्द चौहान का मोटरसाइकिल दुर्घटना के बाद उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से स्काउट-गाइड परिवार तथा शैक्षिक जगत में गहरा शोक व्याप्त है। श्री ज्ञान चन्द चौहान लंबे समय से तहसील केराकत के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालयों, इंटर कॉलेजों एवं महाविद्यालयों में स्काउट एवं गाइड का प्रशिक्षण प्रदान कर रहे थे। उनके मार्गदर्शन में बयालसी महाविद्यालय के अनेक छात्र-छात्राओं ने जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपने कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और संस्थान का नाम गौरवान्वित किया। उनके निधन पर बयालसी महाविद्यालय, जलालपुर, जौनपुर में शोक सभा आयोजित की गई। प्राचार्य प्रो. अलकेश्वरी सिंह एवं समस्त प्राध्यापकों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। महाविद्यालय परिवार ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि उन्हें इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करे

إرسال تعليق