Trending

Jaunpur : ​वोट चोरी का काय कर रही भाजपा: तूफानी सरोज

टीम संचार सेतु

विनोद कुमार @ चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के हिसामपुर ग्राम में शनिवार की शाम संत शिरोमणि रविदास की जयंती श्रद्धा व उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे क्षेत्रीय विधायक तूफानी सरोज ने संत रविदास व बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद कर उनके बताये हुये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। तत्पश्चात् सभा को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि रविदास एक महान समाज सुधारक, कवि, समानता, सामाजिक समरसता और मानव जाति एकता के प्रतीक है, उनका एक प्रसिद्ध वाक्य मन चंगा तो कठौती में गंगा, मन की पवित्रता को ही सच्ची भक्ति मानता है।
उन्होंने कहा कि जो समाज अपने पूर्वजों को याद नहीं करता है, उसका इतिहास समाप्त हो जाता है। यूजीसी को लेकर कहा कि जिस तरह से देशभर में यूजीसी का विरोध किया जा रहा है, उससे साफ हो गया कि इस धरती पर मुसलमान दूर—दूर तक हमारा विरोधी नहीं है। अगर विरोधी कोई है तो इसी सत्ता में बैठे मनुवादी किस्म के लोग है जिनके इशारे पर सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा करके स्टे करा दिया गया, ताकि एससी पिछड़ा वर्ग को हक अधिकार नहीं मिल सके। लॉकेट, चेन व साइकिल चोर का नाम आप लोग सुने होंगे लेकिन वोट चोर का नाम कभी नहीं सुने होंगे, मगर ये भाजपा वोट चोर का काम कर रही है। ये वोट चोर हैं। ये लोग हिंदुत्व के नाम पर कहते हैं कि हम लोग एक हैं लेकिन कही नहीं एक हैं। केवल वोट लेने के लिए हिंदुत्व का नारा लगाते हैं और वोट लेने के बाद जातीय के भावना से देखते हैं।
इस अवसर पर आरती अशोक महाजन, संजय राजभर, भगवती चंद सरोज, पवन मंडल, जितेंद्र यादव, धनंजय निगम, संजीव भारती, अवनीश कुमार समेत भारी संख्या में महिला, पुरुष आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व ब्लाक प्रमुख जय प्रकाश राम ने किया। वहीं कार्यक्रम में भाईचारे, श्रद्धा और सामाजिक समरसता की एक अनोखी झलक देखने को मिली।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!