Trending

Jaunpur : ​अनुशासन सिखाता है स्काउट/गाइड

टीम संचार सेतु

राकेश शर्मा @ खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय कस्बे के आदर्श भारती संस्कृत महाविद्यालय में गुरुवार को शिक्षा शास्त्री (बीएड) तृतीय सेमेस्टर के छात्राध्यापकों के लिए स्काउट गाइड प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनय सिंह ने डॉ. अजय तिवारी के नेतृत्व में किया।
उद्घाटन अवसर पर प्राचार्य डॉ. विनय सिंह ने कहा कि स्काउट और गाइड अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करता है। यह प्रशिक्षण भावी शिक्षकों को जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करता है। शिक्षक केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रहें, बल्कि समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
स्काउट गाइड प्रशिक्षक अवनीश चौधरी ने बताया कि पंचदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से छात्राध्यापकों को आत्मनिर्भरता, अनुशासन, सेवा एवं राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास किया जाएगा।
इस अवसर पर बीएड विभागाध्यक्ष मुकेश पाठक, चन्द्रवीर सिंह, अखिलेश चन्द्र मिश्र, डॉ. श्यामजीत पाण्डेय, डॉ. विजय पांडेय, विकास पाण्डेय सहित अन्य शिक्षक एवं छात्राध्यापक उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!