Trending

Jaunpur : ​संदिग्ध हाल में ट्रैक्टर चालक की हुई मौत

टीम संचार सेतु

राकेश शर्मा @ खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के टिकरी खुर्द गांव निवासी ट्रैक्टर ड्राइवर की बुधवार की शाम टैक्टर चलाते समय अचानक उसकी तबियत बिगड़ने लगी उसको साथियों ने अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार टिकरी गाँव निवासी सुरेश राजभर पुत्र रामधारी 54 वर्ष बुधवार की शाम ट्रैक्टर लेकर कहीं जा रहा था। उसी दौरान उसकी तबियत बिगड़ने लगी जिससे वह असंतुलित होकर गिर गया। मौजूद लोगों की मदद से उसे नगर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया जहाँ डाक्टरों ने मृत बघोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना नही है। सूचना मिलने पर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!