Jaunpur : ​अपराध पर नियंत्रण बरसठी पुलिस की पहली प्राथमिकता

बरसठी, जौनपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के विशेष अभियान के तहत बरसठी पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने दो वांछितों को गिरफ्तार करके चालान न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चतुर्थ द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (धारा 498ए भादवि एवं 4 डीपी एक्ट आशा बनाम अनिल) के तहत वांछित अभियुक्त अनिल चौहान पुत्र अमर सिंह चौहान को गिरफ्तार किया गया। अनिल ग्राम चकदोस्त दियाँवा, थाना बरसठी का निवासी है। उसे उसके घर से पकडा गया जिसके बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद चालान न्यायालय भेज दिया गया।
इसी क्रम में उपनिरीक्षक अजय तिवारी और कांस्टेबल गजेंद्र कुमार की टीम ने धारा 137(2), 64 (1) बीएनएस एवं 5ठ/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त सूरज गौतम को गिरफ्तार किया। सूरज गौतम पुत्र ओम प्रकाश गौतम निवासी ग्राम गनेशपुर थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज का रहने वाला है। उसे ग्राम पपरावन नहर पुलिया के पास से पकड़ा गया जिसके बाद विधिक कार्यवाही पूर्ण करके न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अजय तिवारी, उपनिरीक्षक शैलेंद्र दुबे, हेड कांस्टेबल विजय शंकर सरोज, हेड कांस्टेबल दिलीप बिन्द और कांस्टेबल गजेंद्र कुमार शामिल रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم