Trending

Jaunpur : संघर्ष की कोख में पल करके बड़ा हुआ है पीडीए समाज: तूफानी सरोज

टीम संचार सेतु

विनोद कुमार @ केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सिहौली चौराहे के समीप स्थित सपा पार्टी कार्यालय पर सपाइयों की मासिक बैठक विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई।मासिक बैठक में तहसीलबार से निवार्चित अध्यक्ष सुरेश कुमार, मंत्री वीरेंद्र यादव व कोषाध्यक्ष कृपाशंकर वर्मा को आह्वान करते हुए सपा के क्षेत्रीय विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि केराकत तहसीलबार से पीडीए की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अब झूठ की सरकार का अंत करने का समय आ गया। पीडीए समाज संघर्ष की कोख में पलकर बड़ा हुआ है और अब यही पीडीए समाज सरकार के तम्बू में अंतिम खिल ठोकने का काम करेगा। वहीं अध्यक्षीय संबोधन में नीरज पहलवान ने कहा कि सपा का हर कार्यकर्ता ही अखिलेश है और आगामी विधानसभा चुनाव के पर बूथ हर कार्यकर्ता अखिलेश बनकर लड़ेगा ही नहीं, बल्कि जीत हासिल करेगा। इस अवसर पर संजय सरोज, सत्य नारायण यादव, सुरेश यादव, रणजीत चौहान, भगवती सरोज, जालिम सिंह, गुड्डू चौहान, आनंद गौतम, राम समूझ यादव समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!