जौनपुर। आयुक्त वाराणसी मंडल एस. राजलिंगम ने जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी के पटल पर आर्थिक सहायता रजिस्टर, गार्ड फाइल, असलहा वरासत अभिलेख, एलबीसी पटल का विस्तृत अवलोकन किया। एआरके कक्ष के निरीक्षण के दौरान सबसे पुराने अभिलेखों/फाइलों, बिडिंग रजिस्टर एवं मूवमेंट रजिस्टर की जांच करते हुये अभिलेखों के समुचित रख-रखाव के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इसके उपरांत आयुक्त जी ने मुख्य राजस्व अधिकारी के न्यायालय का निरीक्षण किया जहां लंबित एवं सबसे पुराने वादों से संबंधित फाइलों का अवलोकन करते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि धारा 34 से जुड़ी फाइलों का त्वरित निस्तारण किया जाना सुनिश्चित किया जाय। इस अवसर पर पुलिस अक्षीक्षक डा0 कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अंबष्ट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानन्द झा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, उपजिलाधिकारी सदर संतबीर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Jaunpur : मण्डलायुक्त ने जौनपुर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का किया निरीक्षण
byटीम संचार सेतु
-
0
إرسال تعليق