Trending

Jaunpur : ​रमजान को लेकर शाहगंज थाने पर हुई बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील

टीम संचार सेतु

चन्दन अग्रहरि @ शाहगंज, जौनपुर। रमजान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर थाना शाहगंज परिसर में शान्ति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान एवं संचालन प्रभारी निरीक्षक के.के. सिंह ने किया। बैठक में विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने रमजान के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं—साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था—को सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने, अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने की बात कही गई।
प्रभारी निरीक्षक ने सभी नागरिकों से अपील किया कि वे त्योहार को आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं। साथ ही कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस के साथ आमजन का सहयोग अत्यंत आवश्यक है, ताकि रमजान का पवित्र महीना शांति और सद्भाव के साथ संपन्न हो सके। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!