जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने बैंकवार सीएम युवा उद्यमी विकास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जिन बैंक शाखाओं द्वारा बिना किसी वैध कारण के सबसे अधिक आवेदन अस्वीकृत किया गया है, उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही पीएम स्वनिधि योजना की भी समीक्षा करते हुये अधिक से अधिक आवेदन स्वीकृत करने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानन्द झा, एलडीएम अभय श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त उद्योग जय प्रकाश, प्रबन्धक गौरव कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
Jaunpur : बिना किसी वैध कारण के आवेदन अस्वीकृत करने वाली बैंक शाखाओं की होगी जिम्मेदारी: डीएम
byटीम संचार सेतु
-
0
إرسال تعليق