Jaunpur : किशोरी ने कीटनाशक खाकर जान देने का किया प्रयास

जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बारादुवरिया में किशोरी ने  प्रेमी के परिजनों की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। किशोरी की मां ने बताया कि मोहल्ले के ही एक युवक ने उसकी लड़की को शादी का प्रलोभन देकर उसके इच्छा के विरुद्ध कई बार शारीरिक संबंध बनाया था। शादी की बात आई तो लड़के और उसके परिवार के लोग शादी करने से इनकार कर दिया। कोतवाली पुलिस ने उसी समय तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया था। इधर जमानत पर छूट कर आए  आरोपी और उसके परिवार के लोग उसे तरह-तरह की ताना मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे जिससे दुखी होकर किशोरी ने रविवार की सुबह कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगड़ने लगी तो परिवार के लोग द्वारा उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। शहर कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم