Trending

Jaunpur : ​बंगाली चिकित्सक को गोली मारने के मामले में तीन पर केस

टीम संचार सेतु

नौपेड़वा जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के लखौवा बाजार में शनिवार को बाइक सवार बदमाशों द्वारा बंगाली चिकित्सक को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ देवेश सिंह के नेतृत्व में एसओजी टीम बक्शा पुलिस के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु दबिश शुरू कर दी है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। बिनय कीर्तनिया उर्फ बीके बंगाली की छोटी पुत्री सोमा कीर्तनिया ने बक्शा पुलिस को दिए तहरीर ने आरोप लगाया है कि मेरे पिता मरीजों को देखकर बैठे थे तभी एक बाइक पर सवार तीन लोग जिसमें एक लखौवा निवासी आनन्द सिंह उर्फ शोले जो मुंह बांधे हुए थे। पिता को लक्ष्य कर गोली मार दी और फरार हो गए। गोली पिता के दाहिने पैर के नीचे लगी। सोमा का आरोप है कि आरोपी शोले फोन पर पहले ही धमकी दे चुका है। उधर घायल बंगाली पहले ही 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगा चुके है। पुलिस  अभी मुख्य आरोपी की पहुँच से दूर है हालांकि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम प्रयासरत है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!