Trending

Jaunpur : यूजीसी नेट (शिक्षा शास्त्र) उत्तीर्ण करने पर वंशिता अग्रहरि का हुआ सम्मान

टीम संचार सेतु

चन्दन अग्रहरि @ शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के फरीदुल मेमोरियल पीजी कॉलेज तालीमाबाद सबरहद में दिसंबर 2025 में यूजीसी नेट परीक्षा (शिक्षा शास्त्र) उत्तीर्ण करने पर छात्रा वंशिता अग्रहरि को सम्मानित करने हेतु एक कार्यक्रम किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. तबरेज़ आलम ने उन्हें बुकें, पुस्तक एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया। साथ ही कहा कि वंशिता ने देश की कठिन परीक्षाओं में से एक यूजीसी नेट उत्तीर्ण कर न केवल महाविद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उपस्थित छात्र-छात्राओं से कहा कि परिश्रम, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से हर सफलता प्राप्त की जा सकती है। वहीं वंशिता अग्रहरि ने कहा कि दृढ़ निश्चय और नियमित अध्ययन से कोई भी परीक्षा कठिन नहीं रहती। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय विशेष रूप से शिक्षक डॉ. पीयूष श्रीवास्तव को दिया जिनके मार्गदर्शन ने उन्हें लक्ष्य तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वंशिता ने महाविद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे और बेहतर करने की प्रेरणा देगा। इस अवसर पर डॉ. निजामुद्दीन, डॉ. पीयूष श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश यादव, गीता देवी, डॉ. अमित कुमार, दयानाथ गुप्ता, डॉ. शिव प्रसाद यादव, डॉ. अनामिका पाण्डेय, डॉ. राकेश सिंह, डॉ. पूजा रानी, रियाज अहमद, डॉ. रविंद्र यादव, कहकशा खान, ओम प्रकाश चौरसिया, डॉ. भास्कर तिवारी, डॉ. रामचंद्र मौर्य सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!