Jaunpur : ​कुद्दुपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

जौनपुर। जिले के कुद्दुपुर में स्थित हनुमान वाटिका क्रिकेट ग्राउंड (शिव मंदिर) में तिलकधारी सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि राष्ट्रवादी नौजवान सभा के संस्थापक एवं पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने किया। साथ ही खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस के लिए जरूरी हैं, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन और टीम भावना का संचार भी करते हैं। उन्होंने स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए आयोजन समिति की सराहना किया। इस अवसर पर अध्यक्ष सचिन सिंह, उपाध्यक्ष विनीत सिंह मोनी, सचिव हर्ष सिंह, कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, मंत्री समर्थ सिंह, अजीत सिंह, राजीव सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुये खिलाड़ियों को शुभकामना दिया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post