Trending

Jaunpur : ​मारपीट करके किया घायल, फायरिंग करने का आरोप

टीम संचार सेतु

बिपिन सैनी @ चौकियां धाम, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया में बीते 4 फरवरी को मारपीट कर घायल करने तथा जान से करने के लिए फायरिंग करने के आरोप में थाना पुलिस ने 5 नामजद तथा 6 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।पुलिस नें फायरिंग से इंकार किया है। जानकारी के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के जमैथा गांव निवासी सौरभ यादव पुत्र अरविंद यादव ने थाना पर तहरीर देकर बताया है कि बीते 4 फरवरी को वह अपने एक मित्र के बहन की शादी में शामिल होने पचहटिया आया था। देर रात गांव के ही किशन पुत्र चंद्रजीत के साथ बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में ही रामघाट के पास कुंदन, अमन, अवनीश, पवन यादव, विकास राजभर तथा छः अज्ञात लोगों ने ईंट पत्थर फेंककर मारने लगे तथा जान से मारने की नियत से फायरिंग करने लगे।आस—पास के लोगों को जुटने पर सभी फरार हो गये। मेरे सिर, आंख कुहनी आदि पर गंभीर चोटें आईं। जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!