Trending

Jaunpur : राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों संग जिला निर्वाचन अधिकारी ने की बैठक

टीम संचार सेतु

जौनपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष गहन प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने अनमैप्ड डाटा के संबंध में नोटिस निर्गत किए जाने की अद्यतन जानकारी से उपस्थित प्रतिनिधिगण को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में फॉर्म 6, 7, 8 प्रत्येक मतदेय स्थल पर उपलब्ध कराया गया है तथा सतत रूप से इस पर कार्यवाही की जा रही है।
इस दौरान विधानसभा क्षेत्रों मुंगराबादशाहपुर एवं मछलीशहर में सुनवाई की प्रगति को बढ़ाने हेतु राजनैतिक दलों से अधिक सहयोग की अपेक्षा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के सहयोग से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य सुगमता से संपादित किया जा रहा है। साथ ही फॉर्म-6 प्राप्त करने में यदि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही हो तो तत्काल अवगत कराने की अपेक्षा की गई। साथ ही फॉर्म-7 भरने की प्रक्रिया के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, भाजपा से यादवेन्द्र प्रताप सिंह, विनीत शुक्ल एडवोकेट, कांग्रेस उपाध्यक्ष राकेश सिंह, सीपीआईएम से के.एस. रघुवंशी, भाजपा से सुदर्शन सिंह, राघुनाथ यादव, गुलाब चंद यादव, आरिफ हबीब, श्याम बहादुर यादव, विजय पटेल, पियूष गुप्ता, चन्द्रेज भारती, स्कंद पटेल, जय प्रकाश पटेल, सुनील यादव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा सहित अन्य उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!