Trending

Jaunpur : ​मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल

टीम संचार सेतु

राकेश शर्मा @ खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गोरारी बाजार में सोमवार को दुकान के बाहर सामान लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को पीएचसी सोंधी पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरारी बाजार में परमानंद वर्मा और सोमारू राम वर्मा की दुकान है। सुबह दुकान खोलने के दौरान सामान बाहर लगाने के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्ष मारपीट कर लिये जिससे एक पक्ष से 50 वर्षीय सोमारू राम वर्मा, 22 वर्षीय आकाश और दूसरे पक्ष से 68 वर्षीय परमानंद वर्मा, 32 वर्षीय विजय कुमार, 35 वर्षीय अजय कुमार, 42 वर्षीय राजकुमार घायल हो गए।
घायलों का पीएचसी सोंधी में मेडिकल जांच कराई गई। दोनों पक्षों से गंभीर रूप से घायल चार लोगों को डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह के अनुसार दोनों पक्षों से मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!