Jaunpur : ​हर गरीब—असहाय को न्याय मिले: सिविल जज

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील में स्थित सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर के तत्वावधान में साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये सिविल जज जौनपुर सुशील सिंह ने बताया कि ग्रामीण अंचल पर जन सामान्य को विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में जानकारी होनी चाहिये। आज समाज में छोटी-छोटी बात को लेकर के छोटे-छोटे मुकदमे हो जाते हैं जिनको विधिक प्राधिकरण मध्यस्थता के माध्यम से निपटता है। आज किसी गरीब व्यक्ति को कोई कानूनी सहायता नहीं मिलती है तो विधिक सेवा प्राधिकरण उसको देने के लिये तैयार है। सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय दोनों की मंशा है कि विधि प्राधिकरण और लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मुकदमों का निपटारा कराया जाय। लोक अदालत में अपने मुकदमों को आप लगा सकते हैं। लोक अदालत के निर्णय के खिलाफ किसी भी न्यायालय में उसकी चुनौती नहीं दी जा सकती है। इसके पहले राजस्व कर्मियों ने माल्यार्पण करके सिविल जज का स्वागत किया गया। साथ ही विधिक प्राधिकरण के सदस्य दिलीप सिंह एडवोकेट, तहसीलदार मड़ियाहूं राकेश कुमार, राजस्व निरीक्षक राजेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मडियाहूं अमित सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी विधिक जानकारी प्रदान किया। इस अवसर पर राधाकृष्ण शर्मा एडवोकेट, जैनेंद्र दुबे एडवोकेट, नायब नाजिर अब्दुल रहीम, प्रवीण श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم