Trending

Jaunpur : ​अपूर्वा भारती के महामंत्री के निधन पर हुई शोकसभा

टीम संचार सेतु

जौनपुर। जनपद की साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक अपूर्वा भारती के महामंत्री राधेश्याम पांडेय का प्रयागराज संगम तट पर कल्पवास के दौरान विगत 28 जनवरी को देहावसान हो गया। इस दुखद सूचना पर परिजनों और शुभचिंतकों ने वहां पहुंचकर अंतिम विदाई दी। उनका दाह संस्कार प्रयागराज के छतनाग घाट पर हुआ जहां स्व. पांडेय के सुपुत्र पंकज पांडेय ने मुखाग्नि दी। इसी को लेकर अपूर्वा भारती के अध्यक्ष डॉ. अशोक सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा हुई जिसका संचालन साहित्यकार सभाजीत द्विवेदी ने किया। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने स्व. पांडेय के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए 2 मिनट मौन रखकर मृतक की आत्म शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। इस अवसर पर संरक्षक राना राकेश सिंह एडवोकेट, जय प्रकाश सिंह एडवोकेट, सत्येंद्र बहादुर सिंह एडवोकेट, संकटा प्रसाद पांडेय एडवोकेट, प्रेम प्रकाश मिश्र, विजय प्रकाश मिश्र, रामाशीष पांडेय,
डॉ. उमाकांत गिरि, सरन प्रजापति, आई.पी. सिंह, कमलेश यादव, पांचू राम एडवोकेट, नितेश सिंह, सुरेंद्र गिरि, ओम प्रकाश दुबे एडवोकेट, दिनेश शर्मा एडवोकेट सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!