Jaunpur : ​जिलाध्यक्ष अनिल यादव की ललकार

विनोद कुमार @ केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ऊसरपुर प्राथमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष शिववचन यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न शैक्षिक समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि सरकार चाहती है कि आप पुरानी पेंशन मत मांगो आप नौकरी को ही आजादी समझो। अगर नौकरी मिल गई तो समझो बहुत बड़ी मांग पूरी हो गई। शिक्षक समाज संकटों में जूझ रहा है। डर है कि नौकरी रहेगी कि नहीं।जब शासक ही जनसेवक न होकर शासक के रूप में बैठेगा तो आपके हक अधिकार सुरक्षित नहीं होगा, इसलिए सभी संगठन को संगठित होकर डीएम, बीएसए या विधानसभा कार्यालय को यह समझकर घेरियेगा कि अगर किसान 7 सौ मरे थे तो हम एक हजार मरने के लिए तैयार हैं। इसके लिए काली पट्टी हाथ पर नहीं, बल्कि सर पर बांध कर रखिए तब जाकर जीत सुनिश्चित होगी। हमारी सोच, विचारधारा अच्छी होनी चाहिए। हमें इंसानियत और मानवता को साथ लेकर चलना और हक—अधिकार के लिए अंतिम सांस तक लड़ना है। यह जिद होनी चाहिए हमारी और आपकी। ऐसी अगर जिद है तो इस संसार में कोई भी आपसे जीत नहीं सकता है। इस अवसर पर भानु प्रताप राव, गौरव, अमित सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, डॉ बृजेश यादव, विनय मिश्रा, छेदी लाल, रागिनी, केशव यादव के साथ भारी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। बैठक का संचालन के.के. स्टालिन ने किया।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم