Trending

Jaunpur : ​दवा लेने जा रहे दम्पत्ति को वाहन ने मारी टक्कर

टीम संचार सेतु

विनोद कुमार @ केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के नरहन (चकारेत) गांव निवासी चंद्रकांत शुक्रवार की सुबह पत्नी को दवा लेने के लिए जिला अस्पताल जा रहे थे जैसे धर्म यादव के कुएं के पास पहुंचे तभी संजय यादव उर्फ डब्ल्यू यादव ने अपनी चार पहिया गाड़ी लापरवाही से चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चंद्रकांत और उनकी पत्नी जमीन पर गिर गए। आरोप है कि संजय यादव ने गाड़ी रोककर उन्हें जातिसूचक गालियां दीं और पास पड़े ईंट-पत्थरों से उन पर हमला कर दिया। चंद्रकांत के चिल्लाने पर गांव के कुछ लोग बीच-बचाव के लिए आए जिससे जान बच सकी। इस घटना में चंद्रकांत के दाहिने हाथ की उंगली में चोट आई है। तत्पश्चात पीड़ित कोतवाली पहुंच प्रभारी निरीक्षक को नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस पीड़ित के तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!