Trending

Jaunpur : ​​कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम काटने का लगाया आरोप

टीम संचार सेतु

जौनपुर। जनपद में विभिन्न स्थानों से भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं द्वारा जबरन बीएलओ के ऊपर दबाव बनाकर जाति विशेष का नाम मतदाता सूची से काटे जाने की सूचना से आक्रोशित कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा प्रमोद सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी से मिलकर तत्काल कार्यवाही किये जाने की मांग करते हुये पत्रक सौंपा। जिलाध्यक्ष ने निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाते हुये कहा कि चुनाव आयोग भाजपा का एजेंट बन गया। भाजपा के लोग जो कह रहे हैं, वहीं खुलेआम किया जा रहा है। इससे चुनाव आयोग की निष्पक्षता समाप्त हो गयी है। डा. सिंह ने कहा कि भाजपाइयों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से जाति विशेष और गैरभाजपाई मतदाताओं का साजिशन फार्म 7 भरवाये जाने का मामला सामने आ रहा है। सत्ताधारी दल के कार्यकर्ताओं द्वारा बीएओ के ऊपर गैर भाजपाई मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से निकालने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग किया कि तत्काल प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाय जिससे भविष्य में निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न हो सके। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष आरिफ खान, सत्यवीर सिंह, राकेश सिंह, इरशाद खान, जय प्रकाश मिश्रा, आरिफ सलमानी, जय मंगल यादव, अनिल सोनकर, होजैफ़ा खान अधिवक्ता, शैलेंद्र यादव सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!