Jaunpur : ​यूपी बोर्ड की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू

तरुण चौबे @ सुजानगंज, जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड उत्तर प्रदेश की परीक्षा प्रारंभ हो गई। इसी क्रम में सुजानगंज में भी विभिन्न विद्यालयों में अन्य विद्यालयों के परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हो इस दृष्टि से सभी विद्यार्थियों का निरीक्षण किया गया। प्रवेश पत्र इत्यादि को पूरी गहनता से देखकर ही परिक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। बोर्ड परीक्षा को देखते हुए सुजानगंज पुलिस भी प्रथम पाली व द्वितीय पाली की परीक्षाओं में पूरी तरीके से मुस्तैद रही। सुजानगंज थाने के सिपाही परिक्षा केन्द्रों पर लगाये गये। समय-समय पर थाने की एक गश्ती टीम ने परिक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सुजानगंज फूलचंद पांडेय ने बताया कि बुधवार को प्रथम व द्वितीय पाली की बोर्ड परीक्षा संपन्न हुई। किसी भी तरीके की कोई भी अप्रिय घटना सामने नहीं आई। वहीं परीक्षाओं को लेकर हम सभी मुस्तैद हैं।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post