Trending

Jaunpur : ​वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति ने लगाया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

टीम संचार सेतु

पराऊगंज, जौनपुर। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जहां लोगों ने जांच करवायी। जानकारी के अनुसार खालिसपुर खुर्द कुटीर चक्के स्थित हडिया बाबा मंदिर परिसर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी एवं आरजे शंकर नेत्रालय वाराणसी की संयुक्त स्वास्थ्य टीमों नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया। वरिष्ठ नागरिक संगठन के सदस्य चंद्रभूषण दुबे ने बताया कि यह शिविर सभी क्षेत्रवासियों के लिए लगवाया जाता है जिसमें बीपी, शुगर सहित अन्य जांच फार्मासिस्ट एवं चिकित्सकों की उपस्थिति में किया जाता है। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष शिविर आयोजित होता चला आ रहा है। इस मौके पर उपस्थित चिकित्सकों ने बताया कि क्षेत्र के 100 की संख्या में नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में आकर अपना जांच करवाया है। इस अवसर पर प्रो. धरणीधर दुबे पूर्व कुलपति, ब्रह्मदेव दुबे, प्रहलाद मिश्र, डॉ विजय मौर्य, सुभाष मिश्र, कैलाश नाथ मिश्र समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!