Jaunpur : ​परीक्षार्थियों का चन्दन-दही से तिलक करके डा. जेपी ने किया उत्साहवर्धन

चन्दन अग्रहरि @ शाहगंज, जौनपुर। श्रीमती शोभावती देवी इंटर कॉलेज में परिषदीय परीक्षा 2026 के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का विद्यालय परिवार द्वारा पारंपरिक रूप से चंदन का तिलक लगाकर और दही खिलाकर उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने के लिए शुभकामना देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक डॉ. जेपी दुबे एवं उषा दुबे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा से घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि आत्मविश्वास और बेहतर तैयारी के साथ परीक्षा देनी चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य अलख निरंजन पाण्डेय एवं समस्त शिक्षकगणों ने भी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर जनपद का नाम रोशन करते हुए उत्कृष्ट अंक प्राप्त करें। अंत में सभी विद्यार्थियों को शुभकामना दी गयी।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم