Jaunpur : ​श्री काशीदास बाबा के कराहा पूजा में उमड़े श्रद्धालुगण

पतरही, जौनपुर। यादव समाज की अनूठी परम्परा श्री काशीदास बाबा (कराहा) की पूजा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहिरी निवासी राजबल्ली यादव के यहां हुआ जहां कोपा गांव के पुजारी भईया लाल यादव ने विधि-विधान से बैंड—बाजा के बीच अग्निदेव का आह्वान करके अग्नि प्रज्वलन करके पूजा का शुभारंभ किया जहां यजमान अशोक यादव रहे। पुजारी जलते अंगारे से आराम से चले आये। खौलते तेल से हाथ से पूड़ी निकाली। इसके बाद छोटे बच्चे से खौलते दूध को हाथ से निकलवाया। बच्चा मुस्कुराता रहा। यह देखकर लोग आश्चर्यचकित थे। विधि-विधान से वेद मंत्रोच्चारण के बीच हवन-पूजन हुआ जहां -देवताओं के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। कराहा पूजा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा सम्पन्न होने के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया। बता दें कि श्री काशी दास बाबा की पूजा वर्षा, पशु के निरोग, लोक कल्याण एवं सामाजिक समरसता हेतु की जाती है। इस मौके पर आये अतिथियों का स्वागत राजबल्ली यादव, सूर्यनाथ यादव, विपिन यादव ने माल्यार्पण करके किया। वहीं मनोज यादव व रविन्द्र यादव ने सभी का आभार जताया।
इस अवसर पर केराकत विधायक तूफानी सरोज, प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन डॉ. अनिल यादव मैनेजमेंट गुरु, सपा नेता राहुल यादव, मीडिया प्रभारी लोक चेतना कृष्णा सिंह, डॉ. संजय यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश यादव, पूर्व प्रधान अवधेश यादव, ओम जायसवाल, तेजू सिंह, जितेन्द्र यादव, अरविन्द यादव, वीरभान यादव, जयसिंह यादव, नथुनी यादव, सौरभ यादव, गौरव यादव, प्रदीप यादव, नितेश सिंह, नितिन यादव, नितेश यादव, भोले यादव, पंकज यादव सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post