Trending

Jaunpur : ​मुम्बई से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में हुई मौत

टीम संचार सेतु

चन्दन अग्रहरि ‍@ शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुंबई से लौट रहे युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा न‌ई सब्जी मंडी के पास हुआ जहां तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार देवरिया जनपद के खमरा थाना क्षेत्र स्थित नेऊ टोला गांव निवासी किशन कुशवाहा (30 वर्ष) पुत्र गणेश कुमार कुशवाहा मुंबई से अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि वह रात करीब 1:30 बजे ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन की ओर पैदल जा रहे थे तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सुबह परिजन भी मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर ट्रक और चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!