Jaunpur : ​सीडा सतहरियां में निर्माणाधीन पार्क का डीएम ने किया निरीक्षण

अमित शुक्ला @ मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने अटल औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत सीडा सतहरियां में निर्माणाधीन पार्क और नाली निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि पार्क की बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा स्थल पर अन्य विकास कार्य भी प्रगति पर है।
निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पार्क के पाथ-वे के किनारे-किनारे शोभाकार पौधे लगाये जायं जिससे पार्क का सौंदर्य बढ़े तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिले। पौधरोपण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाय तथा पौधों की नियमित सिंचाई एवं संरक्षण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। साथ ही पार्क में स्वच्छता, समुचित प्रकाश व्यवस्था एवं जनसुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए गए, ताकि आमजन को भविष्य में एक सुव्यवस्थित पार्क की सुविधा उपलब्ध हो सके। नाली के अवशेष कार्य को भी ससमय पूर्ण कर लेने के निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी आशुतोष पाठक, प्रबन्धक सीविल सीडा मो0 शारिक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم