Trending

Jaunpur : सन्त रविदास एवं नरहरी दास जयन्ती मनायी गयी

टीम संचार सेतु

पंकज बिन्द @ महराजगंज, जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उमरी कला में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर संत शिरोमणि रविदास जी और महान संत नरहरी दास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। यह कार्यक्रम विधानसभा अध्यक्ष राम जतन यादव की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा एवं विशिष्ट अतिथि श्याम नारायण बिन्द जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ रहे।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष (बदलापुर प्रभारी) महेंद्र यादव, उमरी कला के प्रधान राकेश बिंद, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद यादव, महासचिव अशोक निषाद, ब्लॉक अध्यक्ष महाराजगंज सुरेश पाल सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जितेंद्र यादव, राज बहादुर यादव, पृथ्वी पाल यादव, ओम प्रकाश यादव, सेक्टर प्रभारी विनय यादव, संजय यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी के साथीगण और महिलाएं भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम आयोजक अवधेश प्रसाद गौतम ने उपस्थित समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!