Jaunpur : ​छात्रों ने शहीद स्मारक धनियामऊ का किया भ्रमण

नौपेड़वां, जौनपुर। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा विकास खण्ड के कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों ने बक्शा क्षेत्र में स्थित शहीद स्मारक धनियामऊ का भ्रमण किया। इसके बाद छात्रों को कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा ले जाया गया जहां उन्हें हाईटेक कृषि उत्पादन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा में वैज्ञानिक डॉ. राजीव सिंह और डॉ. प्रगति ने छात्रों को हाईटेक नर्सरी, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन, मछली पालन, हरी सब्जी उत्पादन, पानी संरक्षण, गेहूं उत्पादन सहित अन्य आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में बताया। छात्रों ने विभिन्न उत्पादन स्थलों का भी दौरा किया। भ्रमण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये खण्ड विकास अधिकारी आसपुर देवसरा सुशील त्रिपाठी ने छात्रों को उपरोक्त स्थल का भ्रमण कराया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी सुशील त्रिपाठी के साथ पी. बबिता, प्रभा रानी, गीता सिंह, डॉ. मनीष सिंह, प्रकाश चौरसिया, आनन्द सिंह, राहुल पाण्डेय, अभिनव सिंह, पृथ्वीराज सिंह, दयानंद मिश्रा, शौकत अली, विकास शर्मा, मानिक चंद्र शर्मा, राहुल यादव, सुशील यादव, बसंत लाल यादव, नरेंद्र कुमार सहित तमाम अध्यापक, अध्यापिकाएं, छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم