जफराबाद, जौनपुर। शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में पुलिस के सामने हाथापाई के बाद बवाल की स्थिति हो गई। पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद मामले को रोकने का प्रयास किया। किसी तरह मामला शांत हुआ। एक पक्ष चेयरमैन पति डा. सरफराज खान की तहरीर पर 5 लोगों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। दूसरे पक्ष से तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम को कस्बे के मोहल्ला शेखवाड़ा निवासी जुम्मन की मौत के बाद उनके परिजन हाजी हरमैन की दरगाह के पीछे पुश्तैनी हड़ावर पर शव दफनाने के लिए पहुंचे। मोहल्ले के कुछ लोगों ने उक्त स्थान पर शव दफनाने के लिए आपत्ति जताने लगे। विवादित जमीन हटकर थोड़ी दूर पर दफनाने के लिए कहने लगे। दोनों पक्ष में कहां सुनी शुरू होने लगी। मौके पर जफराबाद चौकी इंचार्ज राधेश्याम मय फोर्स पहुंच गये। उक्त मामले में जफराबाद चेयरमैन प्रतिनिधि डा. सरफराज खान भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गये।
मामले को सुलझाने के लिये सरफराज खान जेसीबी से उक्त विवादित स्थान से थोड़ी दूर पर कब्र खोदने के लिये कहने लगे। जेसीबी से कब्र न खोदे जाने का कुछ लोगों ने विरोध करते हुये डा. सरफराज खान से कहासुनी करना शुरू कर दिये। पुलिस के सामने उनकी मौजूदगी में ही हाथापाई शुरू हो गया। पुलिस ने धरपकड़ कर किसी तरह बीच—बचाव किया। उक्त मामले में पूछे जाने पर मौके पर मौजूद चौकी इंचार्ज ने बताया कि एक पक्ष ने जेसीबी से कब्र न खोदने का विरोध करते हुये डा. सरफराज खान के साथ गलत व्यवहार करना शुरू कर दिया। इस पर दोनों पक्ष में तथा समर्थकों में भिड़ंत होना हो गया था। मामले में बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य की तलाश जारी है। दूसरे पक्ष की तहरीर पर अभी मुकदमा दर्ज न होने की बात बताई।

Post a Comment