Trending

Jaunpur : ​निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 840 मरीजों का हुआ नेत्र परीक्षण

टीम संचार सेतु

खुटहन, जौनपुर। हिन्दी भाषी फाउंडेशन के तत्वावधान में स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय डिहिया परिसर में आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर सम्पन्न हुआ। शिविर में नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 840 मरीजों के आंखों की निःशुल्क जांच की गयी। साथ ही 525 जरूरतमन्दों को चश्मे और दवाइ वितरित की गईं। मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए योग्य मरीजों का पंजीकरण किया गया जिनका ऑपरेशन संस्था द्वारा निःशुल्क कराया जायेगा।
बता दें कि उक्त शिविर सेवा को दिशा हॉस्पिटल के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. वेंकटेश श्रीवास्तव, सहायक अतुल श्रीवास्तव एवं उनकी टीम ने किया। फाउंडेशन के अध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य जनमानस  की सेवा है। इसी संकल्प के साथ फाउंडेशन निरन्तर कार्य कर रहा है। हमारा लक्ष्य है कि क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति दृष्टि से वंचित न रहे। यह सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा। ऐसे शिविरों के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। बता दें कि संस्था पहले भी ईशापुर इण्टर कॉलेज में 1450 व पट्टीनरेन्द्रपुर में 736 मरीजों का नेत्र परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयां और जरूरतमंद को चश्मा वितरित कर चुकी है। साथ ही मरीजों के सफल ऑपरेशन भी करायी है। शिविर के सफल आयोजन में युवा नेता शिवम रजक, रंजित सिंह, पप्पू दुबे, प्रमोद सिंह, पिंटू फौजी, प्रिंस सिंह, रोहित सिंह, राजा सिंह, राम सिंह, अतुल सिंह, अभिषेक सिंह, प्रदीप मास्टर आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!