Trending

Jaunpur : ​बक्शा पुलिस ने 4 लोगों पर दर्ज किया मुकदमा

टीम संचार सेतु

विकास यादव @ बक्शा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बसारतपुर गांव में जमीनी विवाद में हुई मारपीट, तोड़फोड़ और गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई जमीनी विवाद को लेकर मिली शिकायत के बाद की गयी है। राम सुग्रीव पाल पुत्र गज्जू पाल निवासी बसारतपुर ने बीते 5 फरवरी को स्थानीय थाने में लिखित तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बगल के गांव विशेषरपुर के धीरज यादव पुत्र राजाराम यादव, कल्लू यादव पुत्र मनी लाल यादव, अंकित यादव पुत्र दिनेश यादव और संदीप यादव पुत्र महन्थे यादव ने पुरानी जमीनी रंजिश के चलते उन्हें और उनके परिवार अमरावती पत्नी हैबत और लड़के विजयशंकर पाल, शिवशंकर पाल को लाठी डंडे से मारा-पीटा, गाली-गलौज की, घर में पर रखा मोटरसाइकिल, आटो पर तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी दी।
राम सुग्रीव पाल के अनुसार सभी आरोपी बगल के गांव के रहने वाले हैं एक राय होकर मेरे दरवाजे पर आए और गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने कथित तौर पर लाठी-डंडों से उन पर और परिवार के अन्य सदस्यों पर हमला कर दिया। इस हमले में अमरावती पत्नी हैबत और लड़के विजयशंकर पाल, शिवशंकर पाल राम सुग्रीव पाल सहित परिवार के अन्य लोगों को चोटें आईं। आरोपियों ने घर में खड़ी मोटरसाइकिल, आटो सहित अन्य सामानों को भी तोड़ दिया और उन्हें तथा उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गये।
इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर धीरज यादव, कल्लू यादव, अंकित यादव और संदीप यादव के खिलाफ धारा 115(2), 352, 351(3) और 324(4) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मौके पर शान्ती व्यवस्था कायम है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!