प्लेन क्रैश में यूपी की पिंकी माली की भी मौत। Sanchar Setu



जौनपुर। महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार के साथ प्लेन क्रैश में यूपी की पिंकी माली की भी मौत हो गई। वह प्लेन में केबिन क्रू थीं। पिंकी माली मूल रूप से जौनपुर की रहने वाली थीं। उनके पिता शिव कुमार माली महाराष्ट्र में शिवसेना नेता हैं। पिंकी की पढ़ाई-लिखाई मुंबई के ठाणे से हुई थी।

पिंकी का जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर केराकत तहसील के भैंसा गांव में घर है। गांव के रहने वाले अशोक सिंह ने बताया- पिंकी के पिता का गांव से गहरा जुड़ाव था। वह हर साल गांव में दुर्गा पूजा करवाते हैं। डेढ़ साल पहले ही गांव आए थे। पिंकी का एक भाई करन और एक बहन प्रीति हैं। हम लोगों को टीवी से हादसे का पता चला। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم