सुलतानपुर।
नगर के वैष्णो नगर गभरिया में स्थित बेबी किंडरगार्डन जूनियर हाई स्कूल में 77वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाई गई।
ध्वजारोहण स्कूल के प्रबंधक जितेंद्र श्रीवास्तव ने किया , तत्पश्चात राष्ट्रीय गान के बाद प्रबंधक ने लोगों के समक्ष अपनी बात कही।
इस अवसर पर स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसे देख कर वहां पर आए हुए लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का संचालन भरत कुमार ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से हरजीत कौर, शहजादी बानो, मेहविश, शमीमुन्निसा, नंदिनी प्रजापति, श्वेता राय, कविता प्रजापति, रितु प्रजापति आदि उपस्थित रहे।


إرسال تعليق