Trending

Jaunpur : ​किसान दिवस पर पशुपालन एवं मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के दिये गये निर्देश

टीम संचार सेतु

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन हुआ जहां किसानों की समस्याओं एवं कृषि से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में पशुपालन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने किसानों से अपील किया कि वे खेती के साथ पशुपालन को भी अपनाये जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके।
उन्होंने अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों को निर्देशित किया कि मधुमक्खी पालन के संबंध में किसानों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। साथ ही मधुमक्खी पालन को प्रोत्साहित करने हेतु किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं आवश्यक संसाधनों की हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि के साथ सहायक व्यवसायों को अपनाकर किसान आत्मनिर्भर बन सकते हैं और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
जिलाधिकारी ने किसानों को समन्वित खेती करने पर बल दिया। साथ ही जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया कि उद्यान विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी किसानों को उपलब्ध कराई जाय। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि वीबी द्विवेदी, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, डिप्टी पीडी आत्मा डॉ0 रमेश चंद्र यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!