Trending

Jaunpur : ​संत शरण में ही जीवन का कल्याण: प्रवेश कुमार

टीम संचार सेतु

जौनपुर। जिले के युवा संगठन के जिम्मेदार प्रवेश यादव के तत्वावधान में सैदपुर गाजीपुर में जयगुरुदेव संगत मथुरा के संस्थाध्यक्ष पंकज महाराज का भव्य स्वागत किया गया। 83 दिवसीय शाकाहार, सदाचार, मद्य पान निषेध, जनजागरण यात्रा के 58वें पड़ाव पर जिले के युवा संगठन द्वारा गाजीपुर के सैदपुर ब्लॉक के ग्राम बहेरी में शाम को जब यात्रा पहुंची तो उक्त संगठन द्वारा फूल—माला के साथ जोरदार स्वागत किया गया। पंकज महराज द्वारा उक्त लोगों को आशीर्वाद देते हुए बताया कि आप लोगों का कार्य हमेशा से सराहनीय रहा है। इसी तरह से आप लोग अपने कार्यों में लगे रहे और शाकाहार का प्रचार करते रहें। उक्त अवसर पर महेंद्र कुमार, संतोष कुमार, राहुल कुमार, विपिन कुमार, मनोज कुमार, शनि कुमार, संदीप कुमार, चन्दन कुमार, आयुष सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!