Trending

Jaunpur : पूर्व कुलपति प्रो. सुन्दर लाल नहीं रहे, पूविवि में हुई शोकसभा

टीम संचार सेतु

विरेन्द्र यादव @ सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. सुंदर लाल के आकस्मिक निधन पर विश्वविद्यालय के सरस्वती सदन में शोकसभा हुई। उल्लेखनीय है कि प्रो. सुंदर लाल का निधन बीती रात उनके निज आवास आगरा में हुआ।
पूविवि में आयोजित शोकसभा में कुलपति प्रो. वन्दना सिंह ने कहा कि प्रो. सुंदर लाल ने अपने कार्यकाल में विश्वविद्यालय को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने हेतु अनेक महत्वपूर्ण कार्य किये। उन्होंने 'बापू बाजार' जैसी अभिनव योजनाओं के माध्यम से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को समाज से सीधे जोड़ने का सार्थक प्रयास किया। उनका निधन विश्वविद्यालय परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
गौरतलब है कि प्रो. सुंदर लाल पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 15वें कुलपति थे। उनका कार्यकाल 21 दिसंबर 2010 से 20 दिसंबर 2013 तक रहा। वे डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के गणित विभाग में प्रोफेसर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के उपरांत भी वे आगरा विश्वविद्यालय में नियमित रूप से गणित विषय का अध्यापन कार्य कर रहे थे। शोकसभा में पूविवि के कुलसचिव केशलाल ने शोक संदेश का पाठ किया।
इस अवसर पर प्रो. प्रमोद यादव, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. मानस पांडेय, प्रो. मनोज मिश्रा, प्रो. मुराद अली, प्रो. गिरधर मिश्रा, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. संतोष कुमार, डॉ. रषिकेश, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. श्याम कन्हैया सिंह, डॉ. मंगला यादव, उप कुलसचिव अजीत कुमार, बबीता सिंह, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष वारिन्द्र यादव, रमेश यादव, डॉ. इंद्रेश गंगवार, सुशील प्रजापति सहित विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!