Trending

Jaunpur : उमादास महाराज ने सुनाया राम कथा का प्रसंग

टीम संचार सेतु

पंकज बिन्द @ महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के भटपुरा स्थित बाबा परमहंस विद्यालय प्रांगण में आयोजित श्री राम कथा लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के चौथे दिन रविवार को व्यास स्वामी उमादास जी महाराज ने प्रभु राम की बाल लीलाओं और विश्वामित्र प्रसंग का वर्णन किया। कथा की महत्ता बताते हुए व्यास जी ने कहा कि ईश्वर केवल अनुराग (प्रेम) से प्राप्त होते हैं। उन्होंने अयोध्या में भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के अवतार के बाद की घटनाओं का उल्लेख किया। स्वामी जी ने बताया कि महर्षि विश्वामित्र अपने यज्ञ की रक्षा के लिए महाराज दशरथ से भगवान राम और लक्ष्मण को अपने साथ ले गए थे। मार्ग में श्रीराम ने ताड़का सहित कई राक्षसों का वध किया जिससे भक्तों में भाव विभोर हो गए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मांडवी विनय सिंह, पूर्व प्रमुख रमापति यादव और जिला पंचायत सदस्य नन्हकू राम यादव ने व्यास जी को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। मुख्य यजमान रजनी धर्मेंद्र सिंह, शेर बहादुर यादव, शिव पूजन सेठ, विशाल सिंह, महेंद्र उपाध्याय, संदीप मिश्र और प्रधान सत्य प्रकाश यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा के समापन के बाद आरती की गई और उपस्थित सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!