Jaunpur : ​गरीबों, असहायों की सेवा करना पुनीत कार्य : इं. शिवेंद्र प्रताप सिंह

जौनपुर। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर स्व. उमानाथ सिंह शैक्षिक एवं धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा अधिक से अधिक जरुरतमंदों को उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक इं. शिवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा कंबल वितरण का आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गरीबों, असहायों की सेवा करना पुनीत कार्य होता है। इस कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को कंबल देकर मन को शांति मिल रही है, क्योंकि ऐसे समय में गरीबों, असहायों की मदद करना जरूरी होता है। इनके जरूरत को देखते हुए स्व. उमानाथ सिंह शैक्षिक एवं धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा यह कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर राकेश सिंह, अमित सिंह, वीरेंद्र चौहान, विनय सिंह, शैलेन्द्र सिंह, अरविंद सिंह एवं आदि लोग मौजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post