Trending

Jaunpur : ​​सैकड़ों जरूरतमन्दों को ग्राम प्रधान जयहिन्द यादव ने बांटी कम्बल

टीम संचार सेतु

राजेश पाल @ धर्मापुर, जौनपुर। कड़ाके की ठंड को देखते हुए धर्मापुर ग्रामसभा क्षेत्र में एक सराहनीय सामाजिक पहल के तहत कंबल वितरण कार्यक्रम हुआ। ग्रामसभा धर्मापुर के प्रधान जयहिंद यादव के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदों में कंबल वितरण हुआ। यह आयोजन धर्मापुर लिलाटवीर बाबा प्राग्रण में हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड के मौसम में असहाय वृद्ध, महिलाएं एवं गरीब परिवारों को राहत प्रदान करना था। इस मौके पर ग्राम प्रधान जयहिंद यादव ने बताया कि समाज के कमजोर वर्गों की सेवा करना ही उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य है। ठंड के इस मौसम में कंबल जैसे छोटे सहयोग से भी किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाई जा सकती है। यही सबसे बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!