Trending

Jaunpur : ​बुलन्द मुकाम हासिल करें बेटियां: थानाध्यक्ष

टीम संचार सेतु

तरुण चौबे @ सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर ब्लॉक स्तरीय किशोरी मेला का आयोजन नारी चेतना फाउंडेशन द्वारा किया गया जिसमें सैकड़ों किशोरियों ने प्रतिभाग़ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा कल्याण अधिकारी धीरज गुप्ता ने किशोरियों को जागरूक करते हुए विभिन्न खेलों में विजेता प्रथम स्थान हासिल करने वाली किशोरियों को ट्रॉफी और द्वितीय तृतीय स्थान हासिल करने वाली किशोरियों को मेडल देकर थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय द्वारा पुरस्कृत किया गया। वहीं मुन्नी बेगम द्वारा किशोरी मेला को उद्देश्य बताते हुए कहा गया कि सुजानगंज ब्लाक के पांच ग्राम पंचायत के किशोरियों के अंदर लीडरशिप डेवलप करने के लिए लगातार उनका सशक्त बनाया जा रहा है जैसे जेंडर भेदभाव समता समानता, माहवारी स्वच्छता प्रबन्धन, बाल विवाह जल्दी शादी और सरकारी योजनाओं उनकी तक समझ और पहुंच बना सके अब लड़कियां सक्रिय रूप से अपना, परिवार और गांव के विकास के लिए सोचने लगी है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने किशोरियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि किशोरियां इतनी मजबूत बनें कि विदाई नहीं बुलंद मुकाम हासिल करें। समाज में एक इतिहास बनाएं। इसी क्रम में ग्राम विकास अधिकारी सौरभ ने कहा कि बेटियों का हौसला इतना बुलंद है कि आप लोग बाल विवाह मुक्त समाज बनाने के लिए अपने को साबित कर रही हैं। कार्यक्रम अध्यक्ष रेनू ने कहा कि मेहनत करो इतनी खामोशी से की सफलता शोर मचा दे। अंत में सकीना बानो, पूजा पांडे, प्रीती सिंह, संजू और वंदना ने विचार व्यक्त किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!