Trending

Jaunpur : ​पुलिया के नीचे नाले में युवक का शव मिलने से मचा हड़कम्प

टीम संचार सेतु

राकेश शर्मा @ खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के खेतासराय दीदारगंज रोड पर जमदहां स्थित वर्दमारी पुलिया के नीचे नाले में रविवार सुबह पानी के भीतर एक 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान और थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नाले से बाहर निकलवाया। शव के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत नाले में गिरने से हुई प्रतीत हो रही है। मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं और कयास लगाए जा रहे हैं। शव मिलने की खबर से मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया है तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि शव का पहचान नहीं हो सका है। प्रथम दृष्यता पुलिया से नीचे गिरने से मृत्यु प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!