Jaunpur : हाकी टीम के बच्चों को सम्मानित करके अतुल्य वेल्फेयर ने मनाया 6वां स्थापना दिवस

जौनपुर। अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट परिवार द्वारा स्थापना दिवस समारोह नगर के एक होटल में दीप प्रज्वलित करके किया गया जहां मुख्य अतिथि के रूप में ओलम्पियन अर्जुन अवार्डी हॉकी के पूर्व खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद, विशिष्ट अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रशांत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष अजित प्रजापति रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ नन्ही बिटिया श्रेया चौधरी द्वारा गणेश वंदना और अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।
इस दौरान जिले के हॉकी खिलाड़ी, महिला सुरक्षा सम्मान, शिक्षक सम्मान, चिकित्सा सम्मान, पत्रकार सम्मान, सामाजिक संस्था सम्मान, ट्रस्ट परिवार सम्मान कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि अशोक ध्यानचंद ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैं इस ट्रस्ट के माध्यम से दूसरी बार जौनपुर में आने को मिला। जिस तरह से अतुल्य वेल्फेयर संस्था समाज में जुड़ के कार्य कर रही हैं, यह एक मिशाल ही है। इसी क्रम में जज प्रशांत सिंह ने कहा कि आज समाज के हर वर्ग से जुड़कर कार्य कर रही है। चाहे शिक्षक, चिकित्सक, समाजसेवी संस्था के साथ किन्नर समाज को भी मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया है। बहुत ही सराहनीय कार्य है।
भाजपा जिलाध्यक्ष अजित प्रजापति ने कहा कि जिस तरह से कार्यक्रम में आज जिले के हॉकी खिलाड़ियों को प्रमुखता से बुलाकर सम्मानित कराना बहुत ही अच्छा संदेश दिया गया।  नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि जिले में अच्छा कार्य करने वालों को संस्था सम्मानित करती है जो बहुत ही अच्छा संदेश है। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ समर बहादुर सिंह ने कहा कि संस्था से जुड़कर लोग सोसाइटी के लिए अच्छा कार्य करते हैं। चाहे वह डॉक्टर हो, समाजसेवी हो, पत्रकार हो, शिक्षक हो या फिर पर्यावरण से जुड़े लोग हो, ऐसे सभी लोगों का सम्मान करने का कार्य अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट परिवार करता है।
इस अवसर पर डॉ पीके सिंह, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ तेज सिंह, डॉ विजय सिंह, शशिकांत सिंह, अखिलेश्वर शुक्ला, डॉ अरुण त्रिपाठी, जितेन्द्र यादव, राधिका सिंह, नागेंद्र सिंह, कंचन सिंह, कनक सिंह, पिंकी मौर्या, मीरा अग्रहरी, सरोज गुप्ता, पूनम सिंह, क्षमा सिंह, डॉ श्वेता गुप्ता, डॉ शकुंतला यादव, डॉ माया सिंह, डॉ अल्केश्वरी, ब्रहेश शुक्ला, शशांक सिंह, अंजू पाठक, दीपक श्रीवास्तव, नीलम मिश्रा, रेनू अग्रहरी, दीपक सिंह, पीयूष गुप्ता, मोहम्मद मुस्तफा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। 

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم