Trending

Jaunpur : ​शाहगंज में हिन्दू सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन

टीम संचार सेतु

चन्दन अग्रहरि @ शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर में हिन्दू धर्म, संस्कृति एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रविवार को आजमगढ़ रोड स्थित रक्षा गार्डन में हिन्दू सम्मेलन–2025 का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे प्रारंभ हुआ जिसमें नगर सहित आस—पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिकों ने सहभागिता की। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, सहयोग, समरसता एवं स्वाभिमान की भावना को सशक्त करना रहा जिसे वक्ताओं ने अपने विचारों के माध्यम से प्रमुखता से रखा।
सम्मेलन में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, संत-महापुरुषों के दर्शन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं प्रेरक वक्तव्य आयोजित किए गए। सम्मेलन की अध्यक्षता हिन्दू विचारक सुशील सेठ बागी ने की जबकि मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला बौद्धिक प्रमुख अविनाश जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बाबा शिवराम दास जी, श्री सीताराम दास फलाहारी बाबा, प्रेमचंद, सभासद रामा देवी, कृष्णकांत सोनी, जय यादव, अजय कुमार, विष्णुकांत अग्रहरि, रवि मौर्य, विजय बालाजी, अमन रतन अग्रहरि, शुभम सेठ, अभिलाष आर्य, कमल नयन जायसवाल, धीरज पाटिल, अनिल अग्रहारी, गोपाल जी सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सम्मेलन के दौरान सेवा भाव को दर्शाते हुए 280 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किये गये। साथ ही प्रसाद वितरण एवं सहभोज का भी आयोजन हुआ। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन का आयोजन हिन्दू सम्मेलन समिति एवं सकल हिन्दू समाज शिवाजी बस्ती शाहगंज के संयुक्त नेतृत्व में किया गया। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी नागरिकों, स्वयंसेवकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!