Trending

Jaunpur : अखिल भारतीय कूर्मी क्षत्रिय महासभा की स्थापना दिवस को लेकर हुई बैठक

टीम संचार सेतु

विपिन मौर्य @ मछलीशहर, जौनपुर। अखिल भारतीय कूर्मी क्षत्रिय महासभा जिला इकाई की बैठक स्थानीय क्षेत्र के एमपी इण्टरमीडिएट कॉलेज रज्जूपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक, जनपदीय संरक्षक एवं राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य छोटे लाल पटेल पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने किया। बैठक में आये सभी लोगों से 29 दिसंबर को सुबह 11 से तीन बजे तक स्थापना दिवस मनाये जाने की बात पर सहमति बनी।
कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के समिति हेतु प्रभारी बनाये गये। इसमें प्रचार-प्रसार हेतु डॉ. केशव प्रसाद, संदीप पटेल, टेंट व्यवस्था हेतु राजमणि पटेल (राजू) विकास खण्ड अध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर, गंगा प्रसाद पटेल कोषाध्यक्ष, भोजन प्रभारी शेष नारायण पटेल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष सालिक राम पटेल, मंच सज्जा मंडल प्रभारी  दीपक पटेल, डॉ राजेश पटेल, अध्यक्ष विकास खण्ड मछलीशहर, सम्मान आदि की व्यवस्था प्रांतीय महासचिव एस.बी. पटेल एवं उनकी टीम के माध्यम से सम्पन्न कराई जायेगी।
प्रांतीय स्तर के कार्यक्रम के आयोजन हेतु सभी जनपद के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव, प्रांतीय अध्यक्ष, प्रांतीय महासचिव का आभार और धन्यवाद दिया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सालिक राम पटेल, संरक्षक छोटे लाल पटेल, मंडल प्रभारी दीपक पटेल, कोषाध्यक्ष गंगा प्रसाद पटेल, महामंत्री राजमणि पटेल, उपाध्यक्ष शेष नारायण पटेल ,सामाजिक कार्यकर्ता डीडी पटेल, लाल बहादुर पटेल, रामपाल पटेल जिला सचिव, राज बहादुर पटेल, धर्मराज पटेल, राजपति पटेल, दूधनाथ पटेल, अशोक पटेल, संतोष पटेल, हृदय नारायण पटेल जिला सचिव, डॉ राजेश पटेल, डॉ. केशव पटेल, मन बहादुर पटेल, राजमणि पटेल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। संचालन प्रांतीय महासचिव एसबी पटेल ने किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!