Trending

Jaunpur News : ​प्रधान के घर पर तोड़—फोड़ का आरोप, गांव में मचा हड़कम्प

टीम संचार सेतु

राकेश शर्मा @ खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा मुस्तफाबाद में शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब कुछ लोगों द्वारा ग्राम प्रधान के घर पर पहुंचकर हंगामा और तोड़—फोड़ किए जाने की सूचना सामने आई। आरोप है कि इस दौरान घर पर लगा सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त कर दिया गया तथा घर में घुसने का प्रयास भी किया गया जिससे गांव में चर्चाओं का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुस्तफाबाद के ग्राम प्रधान कन्हैयालाल ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार की रात करीब 10 बजे कुछ लोग उनके घर पहुंचे और विवाद करने लगे। इस दौरान घर की सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे को नुकसान पहुंचाया गया।
शोर-शराबा सुनकर आस—पास के लोग मौके पर इकट्ठा होने लगे जिसके बाद संबंधित लोग वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गयी लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग चुके थे। शनिवार को ग्राम प्रधान ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही कुछ लोगों पर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि मारपीट की कोई घटना नहीं हुई है। प्रधान द्वारा तहरीर प्राप्त हुई है जिसे संज्ञान में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!