Trending

Jaunpur News : ​बाइकों की आमने—सामने भिड़ंत में मासूम समेत चार घायल

टीम संचार सेतु

चन्दन अग्रहरि @ शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बड़ागांव बाजार के समीप सड़क दुघर्टना में दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में मासूम समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय क्षेत्र के बड़ागांव बाजार में रविवार को नगर के नयी आबादी मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय अमन चौहान पुत्र नागेन्द्र चौहान व 31 वर्षीय साधना चौहान पत्नी सुभाष चौहान अपनी 4 वर्षीय पुत्र शौलवी के साथ बाइक से सरपतहा थाना क्षेत्र के सवायन गांव जा रहें थे कि बड़ागांव बाजार के समीप बडौना गांव निवासी 15 वर्षीय आकाश बिंद पुत्र नरेंद्र बिंद तेज रफ्तार बाइक आमने सामने भिड़ंत हो गयी जिसमें चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त सभी घायलों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!