Trending

Jaunpur News : ​राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर चला पुस्तक वितरण अभियान

टीम संचार सेतु

चन्दन अग्रहरि @ शाहगंज, जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर नगर में सोमवार को पुस्तक वितरण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व शाहगंज प्रभारी युवा मोर्चा जौनपुर प्रशांत मोहित सिंह ने किया। उनके साथ वेद प्रकाश जायसवाल जिला सोशल मीडिया प्रभारी तथा धीरज पाटिल भाजयुमो मंडल अध्यक्ष भी मौजूद रहे। टीम ने शहर के प्रमुख प्रतिष्ठित व्यापारियों की दुकानों पर पहुंचकर 'राष्ट्र धर्म' पुस्तक का वितरण किया तथा संघ की सौ वर्ष की कार्ययात्रा, कार्यशैली, संकल्प एवं राष्ट्रहित में किए गए योगदान पर विस्तृत चर्चा किया।
इस दौरान उपस्थित गणमान्य नागरिकों और व्यापारियों ने संघ की विचारधारा एवं समाज सेवा से जुड़े मुद्दों पर उत्साहपूर्वक संवाद किया। कार्यक्रम में उमेश जायसवाल, कालीचरण जायसवाल मंडल महामंत्री भाजपा, मनोज अग्रहरि, सुशील सिंह सहित अन्य व्यापारी शामिल रहे। आयोजकों ने बताया कि आने वाले दिनों में जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला को और विस्तार दिया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जुड़ सकें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!