Trending

Jaunpur News : ​शाहगंज पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को किया गिरफ्तार

टीम संचार सेतु

चन्दन अग्रहरि @ शाहगंज, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहगंज पुलिस को सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के निर्देशन में थाना पुलिस ने शनिवार को शांति भंग की आशंका में अलग-अलग स्थानों से छह लोगों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार लोगों में बृजेश बिन्द, शम्भू लाल बिन्द, दीपचन्द बिन्द, मानिक लाल बिन्द, ओम प्रकाश बिन्द व रिक्कू बिन्द शामिल हैं जो थाना शाहगंज क्षेत्र के मलहज गांव के निवासी बताए गए हैं। कार्यवाही के बाद सभी आरोपियों का चालान कर संबंधित न्यायालय भेज दिया गया। इस अभियान में थाना प्रभारी के.के. सिंह व उपनिरीक्षक अजय सिंह पुलिस टीम के साथ शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!