Trending

Jaunpur News : मोबाइल छिनैती करने वाले दो लोगों को सुजानगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

टीम संचार सेतु

तरुण चौबे @ सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना पुलिस टीम ने मोबाइल छिनैती करने वाले 2 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तगण के पास से छिनैती की मोबाइल ओपो A53 व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल अपाचे बरामद भी हुआ। जानकारी के अनुसार बृजेश मिश्रा उ.नि. तथा का. रवि गुप्ता, का. गया प्रसाद पटेल ने थाना सुजानगंज पर पंजीकृत धारा 304(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित दो अभियुक्त अमरजीत बिंद पुत्र अच्छे लाल बिन्द निवासी ग्राम भिखारीपुर थाना मछलीशहर एवं पंकज सरोज उर्फ चन्दन सरोज पुत्र बटेश्वर सरोज ग्राम तिलोरा थाना मछलीशहर को बुधवार को पुलिस हिरासत में लिया गया। इस संदर्भ में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार का न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!